रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग ऐतिहासिक रैली में पैदल, मोटरसाइकिल, डीजे वाहन व रथ पर सवार होकर इंदिरा चौक पुराना बस स्टैंड मुख्य बाजार से नाचते गाते नारे लगाते बहुत ही लंबा जुलूस निकला. बैरियर के पास फ्रूट मार्केट की सकरे मार्ग से वाहन निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। आदिवासी के मवासी समाज ने अलग इतिहासिक रैली निकालकर कर नन्दन ग्राउंड में इकठ्ठा होकर सभी सामाजिक व धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए। इधर गोंडवाना महासभा के भवन मैं सभी आदिवासी समाज इकट्ठा होकर सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए गए।
इस आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने नायब तहसीलदार डॉ पूर्णिमा खण्डायत एसडीओपी के के अवस्थी,टीआई उमेश मार्को पुलिस बल के साथ मुस्तेद रहे। पूर्व की अपेक्षा इस बार हर क्षेत्र का आदिवासी समाज विश्व आदिवासी दिवस पर भारी संख्या में उमड़ा।
