मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग, उ0प्र0 शधर्मपाल सिंह ने दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि पशुधन विभाग एवं दुग्ध विकास विभाग साथ साथ सहयोग की भावना से कार्य करते हुए किसानों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित किया जाय। साथ ही दुग्ध उत्पादकों को प्रेरित करने पर जोर दिया कि वह दुग्ध संघ को अधिक से अधिक दूध की आपूर्ति करें।
मंत्री जी ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि किसानों को अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय को बढ़ाकर संघ से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
