पत्रकारों को टोल टैक्स से छुटकारा दिलाने के लिए एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लेगी कोर्ट की शरण | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

पत्रकारों को टोल टैक्स से छुटकारा दिलाने के लिए एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लेगी कोर्ट की शरण | New India Times

पिछले कई वर्षों से पत्रकारों से टोल टैक्स नहीं लेने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की जा रही है फिर भी पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट नहीं दी जा रही है। मध्यप्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा बनाई गई सड़कों पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। इसी तरह केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई सड़कों पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों से टोल टैक्स नहीं लेने की मांग कई वर्षों से की जा रही है।
जब सांसद, विधायक, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, एम्बूलैंस, फायरबिग्रेड, पर टोल टैक्स नहीं लगता है तो फिर पत्रकारों को भी छूट दी जा सकती है। इस मुद्दे को लेकर न्यायालय में प्रकरण दर्ज करने का तय किया गया है।
एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्य नितिन सक्सेना को उच्चतम न्यायालय में प्रकरण दर्ज करने के लिए अधिकृत किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version