फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी के पास से मिले रिकॉर्ड के आधार पर इन लोगों द्वारा लगभग 01 करोड़ 29 लाख रूपये से अधिक की ठगी देश के विभिन्न भागों में किया जाना परिलक्षित हुआ है।

पकड़े गये आरोपी के कॉल सेंटर से 08 लेपटॉप, 02 मॉडम, 08 वायरलेस टेलीफोन, 01 मोबाइल फोन तथा 06 लाख रूपये नगद व दस्तावेज आदि जब्त हुआ है।
ऐसी संभावना है कि पकड़े गये आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कई अन्य लोगों को भी नौकरी लगवाने के नाम पर फ्रॉड का शिकार बनाया होगा। उक्त कॉल सेंटर का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निरीक्षक दामोदर गुप्ता की रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version