पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

75 वें स्वराज अमृत महोत्सव के तत्वाधान में स्थानीय अमर जवान ज्योति स्मारक लालबाग परिसर में संगीत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गईं. इस दौरान श्री अमर सिंह गुनेर द्वारा बाँसुरी वादन की प्रस्तुति दी गई जिसमें तबले पर योगी पावर व मटकी पर रतनलाल जी मटकीवाले ने सहयोग किया। वहीं संगीतमय प्रस्तुति गायक कुमार कैलाश ने दी। इन कलाकारों के साथ ही धार शहर के उभरते युवा कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी।
उक्त जानकारी स्वराज अमृत महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी द्वारा दी गई है।
