उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाने के लिए थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाने के लिए थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्यौहार मोहर्रम, विश्व आदिवासी दिवस, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, गणेश उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर में शांति व्यवस्था का माहौल स्थापित करने के लिए सभी सदस्यों से चर्चा की गई. इस दौरान ताजिए और विश्व आदिवासी दिवस, जन्म अष्टमी पर रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रकाश व साफ सफाई पेयजल, तिरंगा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए नागरिकों ने अपनी बात रखी। घर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर एसडीओपी के के अवस्थी, तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख नगर निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक पीसी राठी अंबाडा चौकी प्रभारी सुश्री दीपा ठाकुर, डुंगरिया चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप यादव, परि उपनिरीक्षक अनिता सराटे, जुनियर इंजीनियर सुंदर आहके, राजस्व निरीक्षक एलपी सक्सेना, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version