मथुरा नगर निगम नहीं करा रहा है मोहर्रम में सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं, ताजियेदाराें में रोष व्याप्त | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा नगर निगम नहीं करा रहा है मोहर्रम में सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं, ताजियेदाराें में रोष व्याप्त | New India Times

मथुरा में  5, 6, 7, 8  व 12 अगस्त 2022 तक अलम दुलदुल और ताजिये के जुलूस निकाले जाते हैं। 7 अगस्त काे  छोटी दुलदुल का जुलूस विसायती खिड़की से, 8 अगस्त को बड़ी दुलदुल का जुलूस इमामबाड़ा आगा मिर्जा नक्कारची टीला चौक बाजार से निकलेगा। 9 अगस्त को ताजिया का जुलूस  पूरे शहर में गश्त करते हुए कर्बला में जाकर सुपुर्द ए खाक किये जायेंगे। मथुरा नगर निगम द्वारा जुलूस के रास्तों में, और जहां भी शहर में इमामबाड़ों में ताजिए रखे जाते हैं उनके आसपास सड़काें पर ना गड्ढे भरवाए गए और ना ही प्रकाश बल्व की व्यवस्था की गई है, सफाई का भी कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। एक तरफ तो मथुरा नगर निगम के नगर आयुक्त सफाई को लेकर शहर में विशेष अभियान का ढिंढोरा पीटते रहते हैं दूसरी तरफ मोहर्रम में उनके द्वारा कोई व्यवस्था ना किए जाने से अलमदार ताजियेदाराें में मथुरा नगर निगम के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। नगर निगम के एक अधिकारी ने तो पीस कमेटी की बैठक में गैर जिम्मेदाराना बयान देकर सबको खामोश कर दिया कि, मथुरा नगर निगम के पास मोहर्रम के लिए बजट नहीं है। दूसरी ओर विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही कम नहीं है। भागंव गली, मटिया गेट आदि क्षेत्रों में बिजली के तारों के बॉक्स के ढक्कन टूटे पड़े हैं, उनकी अभी तक टेपिंग नहीं की गई है। जबकि इन क्षेत्रों में हजारों की तादाद में रात भर महिला और पुरुषों का आगमन रहता है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. सवारी में विद्युत अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। जबकि मोहर्रम कमेटी के पदधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम और एसएसपी ने मोहर्रम में बेहतर व्यवस्थाएं करने के आदेश अधिकारियों को दिए थे।
ताजिएदारों ने जिलाधिकारी मथुरा से अनुरोध किया है जहां-जहां भी ताजिये रखे जा रहे हैं वहां गलियों में सफाई, प्रकाश की व्यवस्था के साथ गलियों में हो रहे गड्ढों को भरवाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version