हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा तिरंगा बाइक रैली का किया गया आयोजन, कलेक्टर बाइक पर सवार होकर तिरंगा रैली में हुए शामिल | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा तिरंगा बाइक रैली का किया गया आयोजन, कलेक्टर बाइक पर सवार होकर तिरंगा रैली में हुए शामिल | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं तहसील कार्यालय झाबुआ के अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान हेतु राजस्व विभाग द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के परिसर में अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा एवं एसडीएम झाबुआ श्री एल.एन गर्ग के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य जिले वासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जन सामान्य में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
श्री मिश्रा बाइक पर सवार होकर उत्कृष्ट खेल मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक तिरंगा रैली में उपस्थित रहे एवं रैली में अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रैली की अगुवाई करते हुए श्री मिश्रा ने तिरंगा रैली के माध्यम से झाबुआ को तिरंगामय बनाने के लिए सभी से आह्वान किया। यह रैली कलेक्टर कार्यालय से प्रारम्भ होकर डीआरपी लाईन होते हुए राजवाडा पहुंची यहाँ से मुख्य बाजार में होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान होते हुए कलेक्टर कार्यालय में वापस पहुंची।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा तिरंगा बाइक रैली का किया गया आयोजन, कलेक्टर बाइक पर सवार होकर तिरंगा रैली में हुए शामिल | New India Times

श्री मिश्रा ने बताया कि ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान को सफल बानाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके तहत ग्राम स्तर पर संबंधित विभाग द्वारा जागरूक्ता सत्र का आयेजन करते हुए सरपंचों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकुपों पर झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया जायेगा। जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में झंडे के वितरण/बिक्री हेतु केन्द्रों को चिन्हित करके जिले की समस्त सरकारी राशन की दुकानों को भी झंडा वितरण एवं बिक्री केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जायगा। जिले के समस्त सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसाय एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शौपिंग कॉम्पलेक्स प्लाजा, पुलिस चोकी/थाना इत्यादी को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स द्वारा स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का संदेश स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जायेगा। जिले के समस्त टोल प्लाजा, चेक प्वाइंटस इत्यादि पर बैनर लगाये जायेंगे। सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में ‘‘पेरेंट टीचर मीटींग‘‘ के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में सभी को जानकारी दी जायेगी। शिक्षण संस्थानों में प्रार्थना के समय सभी विद्यार्थियों को ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम के विषय में जागरूक करते हुए शपथ ग्रहण करायी जाये। प्रशासन के सोशल मीडिया माध्यम यथा ट्यूटर, फेसबुक, स्ट्राग्राम एवं जिला प्रशासन की वेबसाइटों आदि पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक का प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। जन-जन जागरूकता हेतु समस्त विकास खण्डों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान अनु.अधि.पुलिस श्रीमती बबीता बामनिया, तहसीलदार झाबुआ श्री आशिष राठौर, नायब तहसीदार श्री जितेन्द्र सोलंकी, राजस्व विभाग का अमला, समस्त कोटवार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version