प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान में अधिवक्ता एवं शायर आबिद खान की मध्यप्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान में अधिवक्ता एवं शायर आबिद खान की मध्यप्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी खत्री एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजेंद्र कुमार पाठक ने बुरहानपुर भाजपा अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला मीडिया प्रभारी एवं शायर आबिद अहमद खान तालिब हाशमी अधिवक्ता को तत्काल प्रभाव से संस्था की मध्य प्रदेश इकाई में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच श्री अज़हर उल हक़ अज्जू भाई, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सैयद अहमद तूफान शाहपुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष माजिद खान, सांसद प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता आदित्य प्रजापति, मुकेश शाह, रविंद्र सिंह खरबंदा सांसद प्रतिनिधि, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच मध्य प्रदेश के संयोजक फारुक खान, इरफान खान, जाहिद मीर, जफर साहब, रशीद अहमद, शहजाद लश्करी, साजिद खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान श्री गफ्फार मंसूरी (शाहपुर), अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी, इक़बाल अंसारी आईना सहित हितेषियों और शुभचिंतकों ने आबिद खान अधिवक्ता को बधाई प्रेषित की है। नवनियुक्त मध्य प्रदेश प्रभारी एडवोकेट आबिद खान ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version