तिल तिल तड़पती रही गर्भवती महिला, नहीं मिली घंटों तक एंबुलेंस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तिल तिल तड़पती रही गर्भवती महिला, नहीं मिली घंटों तक एंबुलेंस | New India Times

जुन्नारदेव सहित तामिया में बात की जाए तो इन दिनों लापरवाही का आलम यह है कि 108 वाहन की लगातार मनमानी चल रही है. गर्भवती महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2 घंटों से अधिक तील तील दर्द से तड़पने के बाद एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई. 108 में 27 बार फोन लगाया गया परंतु गर्भवती महिला राजकुमारी पति सुमित प्रतीति निवासी राज थारी को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई साथ ही जुन्नारदेव में मरीज अत्याधिक गंभीर अवस्था में था जिसे डॉक्टर द्वारा जिला हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया उसे भी 2 घंटे के बाद तड़पने के बाद एंबुलेंस की सुविधा मिली.
शासन प्रशासन द्वारा निरंतर ही स्वास्थ्य के प्रति उचित व्यवस्था बनाई जा रही है परंतु 108 वाहन की सुविधा ना मिलना एक बहुत अधिक चिंता का विषय है साथ ही समय पर इमरजेंसी के समय सुविधा नहीं मिलने से किसी की जान पर भी बन शक्ति है उच्च अधिकारियों सहित जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान देकर निराकरण करना चाहिए जिससे कि इमरजेंसी में 108 की मिलने वाली सुविधा तत्काल मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version