रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस अभियान के तहत देश के पीएम ने सभी नागरिकों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस अपील को जनता तक पहुंचाई है।
आपको बताते चलें की इस वर्ष देश के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और हम भी 75 वां स्वतंत्र दिवस मनाने वाले हैं।
इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है।
यह पहल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही खास है। इसलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।
हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ
हर घर तिरंगा अभियान योजना के तहत झकनावदा भारतीय डाक विभाग के द्वारा भी इस योजना का शुभारंभ नगर के हाल ही में नवनिर्वाचित निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा बहन पडियार के घर से की गई।
जिसमें हर घर तिरंगा योजना अभियान को लेकर श्रीमती दुर्गा बहन पडियार, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल पडियार, भाजयु मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड, राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट (जैन), संजय व्यास,फकीर चंद माली, झमक लाल बर्फा, गिरधारी लछेटा, पोस्ट मास्टर सुनील शिंदे, पोस्ट मास्टर रवि सिंदडा सहित पत्रकार साथी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बाद में सभी ने भारत माता, जय हिंद के गगन भेदी नारे भी लगाए।
