कुमट राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनित, कुमट को मिली एक और नई जिम्मेदारी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कुमट राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनित, कुमट को मिली एक और नई जिम्मेदारी | New India Times

राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा की सहमति से मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणा की अनुशंसा पर झाबुआ जिले के युवा मनीष शैतानमल कुमट (जैन) झकनावदा को मध्य प्रदेश युवा इकाई में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रशांत दांगी ने बताया कि यह संगठन देश हित व सामाजिक कार्यों के लिए बनाया गया है जिसमें उम्मीद है कि कुमट इस संगठन के प्रति अपनी पूर्ण जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, श्री प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रशांत दांगी, कीर्तिश जैन, रविंद्र मिश्रा मुंबई, पवन नाहर, गोपाल विश्वकर्मा, संजय व्यास, राकेश लछेटा, नमन पालरेचा, श्रीमती गायत्री राठौर, श्रीमती योगेश पंवार ,कृष्णा कुमावत, लाला कुमावत,गोलू बरफा, पं. प्रेम नारायण पौराणिक, दौलत गोलानी, मोहन पाटीदार, राजेश शर्मा प्रेस क्लब ज़िला अध्यक्ष रहीम शेरानी आदि ने कुमट के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करतें हुए शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version