अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

त्रिलोकपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नवरात्र व मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। एसओ त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कोई नई परंपरा नहीं शुरू होगी। नियम व कानून तोड़ने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। शांति और भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं। जिससे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। पीस कमेटी में शामिल कई छेत्र के सम्मानित व्यक्तियों में पूर्व प्रधान राम संवारे भारती, मोनू श्रीवास्तव, बी डी सी मंसाराम यादव, रमेश शुक्ला, शिव कुमार गिरी प्रधान, डॉक्टर जुबेर, सुरेश पांडेय, निराला भैया आदि शामिल रहे.
