मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ज़िला परिवहन अधिकारी बुरहानपुर श्री राकेश भूरिया द्वारा लगभग 40 स्कूल बसों की फिटनेस चैकिंग की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेवासदन विद्यालय, टेम्पल स्कूल तथा नेहरू मांटेसरी स्कूल बसों की फिटनेस चैकिंग की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जांच के दौरान 4 बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर 4 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। यह फिटनेस चैकिंग कार्यवाही निरंतर रूप से जारी रहेगी।
