मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने प्रातः काल नगर क्षेत्र में सफाई की स्थिति एवं निर्माणाधीन पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया.
बहादुरगंज में निर्माणाधीन पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य का प्रातःकाल निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराएं और साथ ही दुर्गा होटल के पीछे वाली कॉलोनी में स्थित नाले की सफाई एक कॉलोनी में भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया. इस मौके पर नगर आयुक्त ने कॉलोनी में भ्रमण कर उपस्थित व्यक्तियों से साफ सफाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी सफाई एक खाट निरीक्षक पवन कुमार एक स्टेनो सरताज आलम मौजूद रहे।
