23वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्ट्राइक 1 ने भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

23वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्ट्राइक 1 ने भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

23वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, स्ट्राइक 1 ने मथुरा सैन्य स्टेशन पर उपस्थित सैनिकों के साथ भारतीय सेना के उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य को निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने मथुरा छावनी स्थित युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों की वीरता को याद करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित की और स्वयं को देश की सुरक्षा और सम्मान में तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। कारगिल युद्ध हमारे युवा अधिकारियों और सैनिकों की वीरता का प्रतीक रहा है, जिन्होंने भारी बाधाओं के बावजुद लद्दाख में ऊंचाई वाले क्षेत्र में कारगिल और द्रास में पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया। इस दिन भारतीय सेना ने घुसपैठ करने वाले दुश्मन से ऊंची पर्वतीय चोटियों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया था। कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के सम्मान में और वर्ष 1999 में भारत की पाकिस्तान पर जीत को याद करने के लिए मनाया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article