फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिले की मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे को नगर पंचायत बनाने की मांग सन 1980 से चल रही थी जिसको लेकर काफी दिनों से मिहींपुरवा कस्बेवासी आस लगाए बैठे थे लंबे समय बाद मिहींपुरवा कस्बे को सम्पूर्ण क्षेत्र, मोतीपुर, परवानी गौढी, कुड़वा के आंशिक क्षेत्र को जोड़कर मिहींपुरवा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। मिहींपुरवा कस्बेवासियों एवं व्यापारियों में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर शीर्ष नेतृत्व करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में मिहींपुरवा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में अहम योगदान देने वाली बलहा विधायक सरोज सोनकर एवं प्रतिनिधि आलोक जिन्दल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस सम्मान समारोह में कस्बेवासियों एवं सभी व्यापारियों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए समारोह में शामिल सभी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
