दमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में नागद्वारी मेला की व्यवस्था के संबंध में की गई चर्चा | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में नागद्वारी मेला की व्यवस्था के संबंध में की गई चर्चा | New India Times

दमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में नागद्वारी मेला की व्यवस्था संबंधी चर्चा की गई। जिसमें मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को नगर पालिका द्वारा बेहतर सुविधा न मिलने का मुद्दा उठाया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा देने में आनाकानी का भी मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर दिशा सूचक फलक लगाने, मेला यात्रियों से मुनासिब किराया, ओवर लोड सवारी, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पर शक्ति से कार्यवाही करने की सहमति बनी। बिजली की कटौती सहित अन्य कई मुद्दे उठाए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डॉ पूर्णिमा खण्डायत, सीएमओ डीपी खांडेकर, नव पदस्थ थाना प्रभारी उमेश मार्को, बिजली विभाग के जेई, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सभी धर्मों के प्रमुख, व्यापारी गण गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता मुकेश साहू ने की उन्होंने नागद्वारी मेला के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया कि आप दवाई व फस्टेड की सामग्री एवं स्वस्थ विभाग का कर्मचारी उपलब्ध करा दें हमारे यहां सारी सुविधा टेबल कुर्सी लगा कर दी जावेगी। मुकेश साहू द्वारा चलाए जा रहे विशाल भंडारे के सभी ने सराहना की।
दमुआ जामा मस्जिद कमेटी ने मोहर्रम पर्व पर लंगर ताजिया एवं सवारी निकाले जाने के अपने दस दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा व्यवस्था बनाने की बात कही उन्होंने ज्ञापन देकर मांग की एमपीआई ग्राउंड जहां कई वर्षों से मोहर्रम पर मनाया जाता है अतिक्रमण की चपेट में आ गया है इसके लिए नायब तहसीलदार, नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रुप से व्यवस्था बनाने का आग्रह किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version