मेघनगर में पत्रकारों ने मनाई शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती, नव निर्वाचित पार्षदों का किया गया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में पत्रकारों ने मनाई शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती, नव निर्वाचित पार्षदों का किया गया सम्मान | New India Times

मेघनगर में शरिवार देर शाम पत्रकार संघ कार्यालय पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंति मनाई गई। लेकिन हैरानी की बात है कि सरकारी स्तर पर शहर में कहीं भी वीर स्वतंत्रता संग्राम शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जंयति के अवसर पर किसी सरकारी कार्यालय में कोई आयोजन नहीं किया गया।

पत्रकार संघ द्वारा हर साल आजाद की जन्मतिथि और पुण्यतिथि आदर भाव से मनाई जाती है। 23 जुलाई को शाम साढ़े 7 बजे एक आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजा के साथ की गई।

पूर्व सरपंच नटवर बामनिया और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मेहता ने मां सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्जवलित एवं पुष्पमाला अर्पणकर आयोजन की विधिवत् शुरूआत की।

आजाद की जन्म जयंति कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और संचालक की भूमिका शहर के अधिवक्ता दीपक व्यास ने निभाई।

व्यास ने आजाद के अभिभाजित झाबुआ जिले के भाभरा में जन्म से लेकर आजादी में दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला।

पत्रकारों ने किया नमन
देश के महान स्वतंत्रता संग्राम और इस क्षेत्र की माटी के लाल को नमन करने के लिए पत्रकार संघ के सदस्यों के साथ ही शहर के कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यहां पत्रकार संघ के संरक्षक मोहन संघवी, अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोनगरा, लाखनसिंह देवाणा, मनीष नाहटा, संदीप खत्री, लोहित झामर,देवेन्द्र जैन, मनोहर ठाकुर, रितिक शर्मा, सौरभ खेमसरा, भूपेन्द्र जैन ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

साफा बांध कर किया सम्मान
मेघनगर पत्रकार संघ के वरिष्ठ सदस्य लाखनसिंह देवाणा हाल ही में संपंन हुये नगरीय निकाय चुनाव में एक बार फिर से वार्ड क्रमांक 03 से शहर की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर दूसरी बार पार्षद बने हैं, उनकी इस उपलब्धि पर पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा साफा बांधकर उनका सामुहिक सम्मान किया गया।

संघ के युवा पत्रकार अजय डामोर ने वार्ड क्रमांक 08 से जीत हासिल की उनका भी बहुमान किया गया।

शहर के वार्ड क्रमांक 05 से पार्षद निर्वाचित हुये संतोष परमार का भी पत्रकारों ने सामुहिक सम्मान कर शहर के विकास के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान सभी नव निर्वाचित पार्षदों को मिठाई खिलाकर उनका मंह मिठा कराया गया। पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोनगरा ने कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article