मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भीम आर्मी से जुड़े बुरहानपुर के युवा सपूत एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री दत्तू मेढ़े का देश की राजधानी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय रत्न व संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद, कमल सिंह वालिया की गरिमामय उपस्थिति में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रथम अधिवेशन व सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर गरीबों, लाचारों की मदद और उनके हक़ अधिकारों सहित उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। श्री दत्तू मेढ़े इस संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र राज्य के प्रभारी हैं। श्री दत्तु मेढे नियमित 7 वर्षो से गांव से लेकर राष्ट्र तक बहुजन कारवे को लेकर चलते रहे हैं। श्री दत्तु मेढे ने कहा कि भीम आर्मी की बदौलत मुझे इतना बड़ा सम्मान मिला है इसके लिए मैं संस्था और संस्था के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ मार्गदर्शक का आभारी हूं।
