वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उप्र रजनी तिवारी अचानक युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय (वाईडी कॉलेज) पहुंची, जहां उन्होंने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा व परखा और संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
कॉलेज में राज्यमंत्री रजनी तिवारी के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने एनसीसी के छात्रों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय संस्थापक राजा युवराज दत्त सिंह की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर, स्वर्ण जयन्ती सभागार का भ्रमण कर प्राचार्य, शिक्षकों से शैक्षिक गतिविधियों जानी। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय का पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय व्यवस्था, टीचर्स के बैठने की व्यवस्था सहित तमाम बिन्दुओं पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य कक्ष के समक्ष फलदार, छायादार, शोभादार पौध का रोपण किया। पौधरोपण के समय एनएसएस के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने महाविद्यालय के प्रत्येक अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ से परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य प्रो. हेमन्त कुमार पाल को एनईपी-2020 के अनुसार अध्ययन अध्यापन का निर्देश दिया।
