जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा ईडी के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा ईडी के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

धौलपुर जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर द्वारा ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

जिस प्रकार से भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा एजेंसियों का द्वेष भावना से उपयोग किया जा रहा है उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, कल जिस प्रकार से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी ऑफिस बुलाकर पूछताछ की गई, भाजपा की केंद्र सरकार वर्तमान समय में जिस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और बदले की भावना से दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को निशाना बना रही है, दबाव बनाकर एक तानाशाही सरकार के रूप में अपने आप को पेश कर रही है इसी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर मौजूद कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने कहा कि आने वाले वक्त में जनता मौजूदा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी. इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुर्गादत्त शास्त्री, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर शिवचरण कुशवाह, कांग्रेस प्रवक्ता दानिश जैन, यूथ कांग्रेस प्रवक्ता आजाद मिर्जा, दुर्गेश श्रीवास्तव, फिरोज खान छावनी, दीपक सक्सेना, रहमान मिर्जा सहित अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article