संदीप शुक्ला/हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कार्डियोलॉजी व न्यूरोसर्जरी विभाग के समन्वय से BIMR Hospitals में न सिर्फ 80 वर्षीय बुजुर्ग जिनको ब्रेन हेमरेज की वजह से जान का खतरा हो गया था की जान बचाई बल्कि उनकी हार्ट ब्लॉक व फालिज की परेशानी का भी स्थाई इलाज कर सही किया गया।
बीआईएमआर हॉस्पिटल में 80 साल के मरीज की दिमाग एवं हार्ट की सफल सर्जरी को अंजाम दिया गया। मरीज बेहोशी की स्थिति में लाया गया जिसके जांच में ब्रेन हेमरेज होने का पता चला। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक चौहान ने इमरजेंसी सर्जरी की सलाह दी, मगर मरीज की नब्ज कम होने के कारण ऐसा कर पाना संभव नहीं था। बाद में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष चौहान ने मरीज के हार्ट ब्लॉक होने की वजह से उन्हें टेम्परेरी पेसमेकर लगाया गया और हार्ट रेट सामान्य होने पर मरीज की न्यूरो सर्जरी की जा सकी। ऑपरेशन के 2 दिन बाद मरीज को परमानेंट पेसमेकर लगाया गया एवं एक दिन बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि यह केस काफी रेयर था जिसमें मरीज की जान को खतरा था।
