नीमका थाना कोतवाली का उप निरीक्षक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT:

नीमका थाना कोतवाली का उप निरीक्षक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार | New India Times

सीकर एसीबी चौकी की टीम ने नीमकाथाना पुलिस कोतवाली के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार परिवादी ने सीकर एसीबी चौकी में उपस्थित होकर एक मामले में उपनिरीक्षक द्वारा उन्हें गिरफ्तार नही करने को लेकर एक लाख पचास हजार रुपये की रिश्वत लेने का दवाब बनाकर परेशान कर रहा है। जिसके बाद सीकर एसीबी चौकी एएसपी जाकिर अख्तर ने डिमांड का सत्यापन करवा कर एक लाख की राशि रिश्वत के रुप मे लेते हुये रंगे हाथ सुभाषचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article