'हरा भरा हो संसार हमारा' विषय को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

'हरा भरा हो संसार हमारा' विषय को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

हरा भरा हो संसार हमारा विषय को लेते हुए एक हर एक के नाम कल्पतरु प्रोजेक्ट के अंतर्गत गोल्डन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ग्वालियर महाराजपुर में कार्यक्रम किया गया जिसमें हर एक भाई ने 100 पौधा लगाने का संकल्प लिया और 20 पेड़ लगाकर कार्यक्रम को संपन्न किया. जिसमें ब्रह्मा कुमारी ज्योति बहन ने संबोधित करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति ऑक्सीजन लेता है इसीलिए हर एक को पेड़ लगाना अति आवश्यक है और प्रकृति के प्रति सेवा भाव अपने को स्वस्थ रखने का कार्य करता है इसीलिए प्रकृति मां है हमें उसका ध्यान रखना चाहिए तभी वह हमारी पालना करेगी. इस कार्यक्रम में रिटायर इंजीनियर ठाकुर दिन जी ने कहा हमने भी अपने कार्यकाल में बहुत वृक्षारोपण किए हैं और जब तक मेरी सांस है तब तक मैं वृक्षारोपण करता रहूंगा और सब को भी प्रेरणा देता रहूंगा. इस प्रकार कई भाई बहनों ने कार्यक्रम में शिरकत की.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article