जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में लालबाग़ पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय के जिला लेखा प्रबंधक सुशांत जीभेनकर को 1.5 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में लालबाग़ पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय के जिला लेखा प्रबंधक सुशांत जीभेनकर को 1.5 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन प्रकरण में एक और आरोपी सीएमएचओ कार्यालय का जिला लेखा प्रबंधक सुशांत जीभेनकर को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने उसके पास से 1,50,000 रुपये की नकदी जप्त की है। सुशांत जीभेनकर ने कोरोना काल के दौरान धोखाधड़ी की नियत से नोटशीट चलाकर सीएमएचओ कार्यालय के मद में आई राशि को रोगी कल्याण समिति के खातों में डाला था। वहीं पूर्व में गिरफ़्तार आरोपी महेश मावले से पुलिस ने 4,83,000 की राशि के चेक जप्त किये हैं जो उसके द्वारा एनवी प्राइम कॉलोनी में प्लाट बुक करने हेतु दिए गए थे। पुलिस द्वारा इस धोखाधड़ी के प्रकरण में गिरफ़्तार आरोपियों से सख़्ती से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर ग़बन में सम्मिलित लोगों को आरोपी बनाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version