कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री पा कर खिल उठे बच्चों के चेहरे | New India Times

अबरार अहमद खान, इटवा/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री पा कर खिल उठे बच्चों के चेहरे | New India Times

सिद्धार्थ नगर ज़िले की शुब्बानुल मुस्लमीन ट्रस्ट बुड्ढी खास ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गावों में पहुंच कर लगभग 400 बच्चों में
कॉपी पेन पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया तो यह सब सामान पाकर बच्चों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अब्दुल आखिर सिद्दीकी व मोहम्मद अरशद नूरी ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो ग़रीब हैं, खाने के लिए पैसे नहीं हैं, पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं, वह अपनी ज़िंदगी में बहुत दुखी हैं, अपने बच्चों की बुनयादी शिक्षा भी पूरी करवाने के लायक़ नहीं हैं। ऐसे में हम सभी लोगों को मिल कर उनकी मदद करनी चाहिए।हमें हमारे समाज को बदलना होगा, अपनी सोच को बदलना होगा, दूसरों की मदद करने की आदत डालनी होगी।

कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री पा कर खिल उठे बच्चों के चेहरे | New India Times

हमें अपने बच्चों को दूसरों की मदद करने के प्रति प्रेरित करना होगा तब जाकर हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज हमारे गांव के कुछ नवजवानों के मेहनतों के कारण इस संस्था के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया है। इस मौके पर फ्राहीम चाचा, अजमतुल्लाह सिद्दीकी, अब्दुल रशीद, कमाल अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, वहीदुर्रहमान, मोहम्मद अजीम, शफीकुर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version