मथुरा में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद की टीम को किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद की टीम को किया गया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में फरीदाबाद मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ इंटरवेसनल काडियोलॉस्टिक नीरज जैन और उनकी टीम के मथुरा आने पर भारती हॉस्पिटल सोंख रोड़ मथुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस सम्मान समारोह में फरीदाबाद मेट्रो हार्ट डायरेक्टर नीरज जैन के द्वारा मथुरा को अपनी चिकित्सा सेवाओं के द्वारा अभी तक हार्ट के हजारों मरीजों की सेवा करने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मेट्रो हॉस्पिटल डायरेक्टर नीरज जैन, डॉ अमित सरोया, जनरल मैनेजर मार्केटिंग बांके बिहारी शर्मा, विष्णु शर्मा, राहुल गुर्जर को चिकित्सक सेवा 2022 का प्रशस्ति पत्र के साथ मथुरा की प्रसिद्ध मिठाई पेड़ा ht खिलाते हुए दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया. समारोह में नरेंद्र दीक्षित, मनोज कुमार लोकेंद्र चौधरी, मनीष शर्मा के द्वारा पूरी टीम मथुरा की सेवा के लिए सम्मानित किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version