सावन के दृष्टिगत छोटी काशी में बने हेल्थ पोस्ट का एसीएमओ ने किया निरीक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सावन के दृष्टिगत छोटी काशी में बने हेल्थ पोस्ट का एसीएमओ ने किया निरीक्षण | New India Times

सावन मास की शुरुआत होते ही छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। शिव भक्तों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए मंदिर परिसर सहित चार हेल्थ पोस्ट बनाए गए हैं। इनका निरीक्षण करने बुधवार को एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश भी उपस्थित रहे।
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में जनपद सहित प्रदेश के और पड़ोसी प्रदेशों के भी लाखों शिव भक्त दर्शन करने आते हैं। इस दौरान तमाम कावड़िए भी गंगाजल लेकर भोलेनाथ को अर्पित करने पैदल ही आते हैं। वहीं लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जहां सीएचसी गोला को एक्टिव मोड़ पर रखा गया है। अतिरिक्त सेवाओं के लिए मंदिर परिसर सहित चार हेल्प पोस्ट बनाए गए हैं, इनमें रिलायंस पैट्रोल पंप लखीमपुर रोड, नवीन बाईपास मोहम्मदी रोड और साईं लांन के पास हेल्थ पोस्ट स्थापित किए गए हैं, यहां पर एंबुलेंस भी तैनाती की गई है। वहीं डॉक्टर, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ और वार्ड बॉय इस पोस्ट पर तैनात रहते हैं। साथ ही बांकेगंज, फरधान, मोहम्मदी एवं कुंभी से अतिरिक्त स्वास्थ्य टीमें भी लगाई गई हैं। इनकी व्यवस्थाओं को देखने के लिए उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है और इस दौरान दवाइयों सहित जरूरी इंजेक्शन और मरहम पट्टी के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया गया जो सब कुछ अपडेट मिला। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उचित चिकित्सा के लिए मरीज को रेफर किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version