बंदरों के उछल कूद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत टूटी, बाल-बाल बचे कर्मचारी सहित मरीज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बंदरों के उछल कूद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत टूटी, बाल-बाल बचे कर्मचारी सहित मरीज | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में बंदरों की उछल कूद के चलते ऊपर से छत गिर गई लेकिन बड़ा हादसा टल गया क्योंकि मरीज भी वहीं पर नीचे बैठे हुए थे जो बाल-बाल बच गये.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र बाथम ने बताया कि पहले से ही जर्जर अवस्था में हॉस्पिटल है जो बंदरों के उछल कूद चलते छत गिर गया लेकिन लोग बाल बाल बच गये. इसलिए प्रशासन को ध्यान देना चाहिए जिससे नया भवन उचित सुविधा वाला मिल सके जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सके.

बता दें कि बरसों पुराना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की बिल्डिंग जो हर वर्ष बारिश के समय इधर उधर से टपकती तो थी ही लेकिन अब काम करने वाले डॉक्टरों सहित काम करने वाले कर्मचारियों को डर बन चुका है. टीबी का कार्यभार संभाल रहे लक्ष्मण उईके बाल बाल बचे। बरसात के समय बिल्डिंग में रहने से बड़ा हादसा ना हो जाए. शासन प्रशासन सहित जिला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर उचित व्यवस्था बनानी चाहिए और नई बिल्डिंग की ओर कुछ अलग कदम बढ़ाना चाहिए।

नई बिल्डिंग बन चुकी है साथ ही कुछ काम बाकी है, जल्द ही काम पूर्ण होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वहां से शुरू हो जाएगा. तब तक ऐसी जगह कार्य ना करें जिससे की जनहानि हो: जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमएचओ.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version