सागौन का पेड़ काट रहे व्यक्ति की उसी पेड़ में दबकर हुई मौत, गौरझामर रेंज के गोपालपुरा वीट का मामला | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागौन का पेड़ काट रहे व्यक्ति की उसी पेड़ में दबकर हुई मौत, गौरझामर रेंज के गोपालपुरा वीट का मामला | New India Times

वन भूमि पर सरकारी प्लांटेशन में लगे हरे-भरे सागोन के वृक्ष को गांव के एक व्यक्ति द्वारा काटे जाने के दौरान हुई पेड़ काट रहे व्यक्ति की पेड़ पर ही मौत हो गई। मामला सागर जिले के देवरी क्षेत्र के गौरझामर रेंज का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 11:00 बजे ग्राम पंचायत चीमाढाना के ग्राम चौरधवई निवासी हल्केभाई पिता हरिराम गौड़ उम्र 50 वर्ष, गौरझामर रेंज की गोपालपुरा बीट के ग्राम चोरधबई में स्थित शासकीय प्लांटेशन में लगे सागौन के पेड़ पर करीब 11 फुट की ऊंचाई पर चढ़कर पेड़ की टहनी पर बैठकर कुल्हाड़ी से सागोन के पेड़ को काट रहा था। उसी दौरान पेड़ का ऊपरी हिस्सा कट कर उसके ऊपर आ गिरा जिसके कारण उसकी पेड़ पर ही पेड़ में दबकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जब गांव के लोग दोपहर जंगल में लकड़ी बीनने गए तब गांव के लोगों के द्वारा घटना की सूचना ग्राम वासियों को दी गई और ग्राम वासियों द्वारा पुलिस थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version