अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

कांग्रेस द्वारा मथुरा वृंदावन नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारी बॉबी पुत्र दुलीचंद की मानवीय भूल पर उसे सेवा से मुक्त कराने के विरोध में एक ज्ञापन मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त महोदय को उक्त कर्मचारी की बर्खास्तगी समाप्त कर बहाल करने के लिए दिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकेश धनगर एवं देश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विक्रम वाल्मिकी ने बताया कि मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा बॉबी पुत्र दुलीचंद संविदा सफाई कर्मी को एक ही दिन में एक मानवीय भूल पर आधी अधूरी जांच कर बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए क्या यह संभव है कि 2 घंटे पहले उससे स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया जाता है तथा 2 घंटे बाद ही उसकी बर्खास्तगी के आदेश दिए दिए जाते हैं यह हमारी न्यायपालिका के नियमों का पूर्णत उल्लंघन है यह जल्दबाजी में उठाया गया कदम है माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की छवि चित्र को कूड़े के ढेर से उठाकर ढकेल में ले जाना एक मानवीय भूल है वैसे भी उक्त कर्मचारी अनपढ़ एवं सामाजिक मूल्य मर्यादाओं के नवाफिकार है उसको इतना कठिन दंड देना किसी भी सूरत में न्यायोचित नहीं है उसकी बर्खास्तगी का कदम उठाना बुद्धिमान अधिकारियों द्वारा शासन प्रशासन को खुश करना मात्र ही है इस प्रकार की मानवीय भूल को उसके जीवन से खिलवाड़ करना कहां तक न्यायोचित है मथुरा कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा नगर आयुक्त महोदय,मेयर महोदय से उसकी सेवाओं को बहाल करने की पुरजोर मांग करती है तथा उक्त प्रकरण की पूरी जांच की मांग भी करती है शहर में लगे हुए कूड़े के ढेरों में हमारे देवी देवताओं के छवि चित्र एवं मूर्तियां सफाई कर्मियों द्वारा उठाई जाती रही हैं तथा उसके लिए नगर निगम द्वारा कभी भी कोई विशेष आदेश जारी नहीं किए गए थे तो क्या देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री अपने इष्ट देवी देवताओं एवं भगवान से ऊपर हो गए। कर्मचारी के हित में धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन. कार्यक्रम में सर्वश्री कीर्ति कुमार कौशिक राहुल अरोरा मनोज गौड़ कुश कुमार सिंह डॉ आशुतोष भारद्वाज राजू फारुकी पवन गुर्जर विवेक अग्रवाल हरजीत सिंह अरोरा रिंकू चौधरी सागर माहौर सोमिल कुलश्रेष्ठ सैयद साबिर गौरव सिंह अरुण गौतम बंटी मुस्लिम कुरैशी कासन रिजवी वकीलउद्दीन अंसारी विनोद आर्य महेश चौबे दीपक पाठक रवि कुमार बाल्मीकि बिरजू भाई राहुल अग्रवाल विष्णु राजपूत गोलू बाल्मीकि संदीप बाल्मीकि विशाल बाल्मीकि सागर बाल्मीकि वीरेंद्र बाल्मीकि राजकुमार शर्मा रुपेश धनगर बलबीर सिंह दुर्गेश बघेल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
