मनरेगा कार्य में जेसीबी से की गई तालाब की खुदाई, प्रधान एवं तकनीकी सहायक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाने का दिया गया आदेश | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मनरेगा कार्य में जेसीबी से की गई तालाब की खुदाई, प्रधान एवं तकनीकी सहायक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाने का दिया गया आदेश | New India Times

विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत संकल्पा के लोनियन पुरवा गांव में महात्मा गांधी रोजगार योजना के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार का कार्य हो रहा था ।इस कार्य में जिसमें जे सी बी का प्रयोग किया जा रहा था। तथा नाबालिगों से कार्य लिया जा रहा था, जो मनरेगा एक्ट के अंतर्गत सुसंगत नही है। इसकी शिकायत पर खंड विकास अधिकारी शिवपुर डॉ आदित्य तिवारी ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार पांडेय को ग्राम प्रधान हाजरुन्निशा तथा तकनीकी सहायक इज़हार खान पर सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आदेशित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version