बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झांसी में मनाया गया ईदे ग़दीर | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झांसी में मनाया गया ईदे ग़दीर | New India Times

अमन की नगरी झांसी में आज ईदे ग़दीर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें हिंदुस्तान के मशुहुर व मुआरुफ़ शायरों ने मौला अली अलैहिस्सलाम एवं मोहम्मद साहब की शान में शायरी कलाम पढ़े. वहीं ईदे ग़दीर की महफ़िल जिसमें झांसी एवं झांसी के बाहर से आकर लोगों ने ईदे ग़दीर की महफिल में शिरक़त की. वहीं हिंदुस्तान के मशुहुर व मारुफ़ अख्तर लाखनवी एवं सादसिवान मियार जरवाली बिहार से आए हुए ने अपने कलमों से सुनने वालों का दिल जीत लिया. मुक़ामी सामईनों ने नार ए हैदरी के नारों हुसैनी इमाम्बागः गूंज उठा.

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झांसी में मनाया गया ईदे ग़दीर | New India Times

इस दौरान इरशाद आब्दी, फुरकान हैदर, अता आब्दी, नजमुल हसन, फिरोज़ राजू आब्दी, ज़ामिन आब्दी, फैज़ान आब्दी, फरहान आब्दी, गुलफ़ाम आब्दी, इन्तेज़ार आब्दी, मोनिस आब्दी, सग़ीर आब्दी, नईम खान साहब, शाकिर अली साहब, रौशन अली साहब, कमर अली साहब, एलियन आब्दी, सुख़नवर अली आब्दी, नादिर अली आब्दी, शाने आली, नदीम ज़ैदी, फहीम ज़ैदी, अतहर ज़ैदी शाब्लू सहाब, शानू सहाब, आरिफ़ आब्दी सहाब, वक़ार नकवी, मो0 शरीफ़ , अलीमियां, वसीम सहाब, दिलशाद सहाब, मो0 आलम सहाब, लाला सहाब, फैय्याज़ सहाब, इश्तियाक़ सहाब एवं बच्चे भी मौजूद रहे.

निज़ामत हैदर मौलाई ने की जोकि नोएडा से तशरीफ़ आए हुए थे. उन्होंने भी अपने कलाम ईदे ग़दीर पर पढ़े. वहीं मुकामी शोयरा अज़ीम हैदर तहा सल्लमहु ने मौला अली की शान में कलाम पढ़ कर नज़रानए अक़ीदत पेश की. ख़िताबत ज़ाकिरे एहलेबैत नावेद हैदर साहब ने की. वहीं सदारत आली जनाब जुमा वल जमाअत सैय्यद शाने हैदर ज़ैदी साहब क़िबलाओ क़ाबा ने की. हदीसे किसा मौलाना इक़तिदार आब्दी साहब ने की. जिसमें बाद महफ़िल गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक़ बाद पेश की. जिसमे मस्तूरात का भी एहतिमाम किया गया. बाद महफ़िल नज़रे ईमाम का भी एहतिमाम किया गया. बाद महफ़िल बानिए महफ़िल सैय्यद नज़र हैदर साहब व आसिफ़ साहब ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया. महफ़िल हुसैनी इमाम बारगाह मेवतीपुरा सैयद सादिक़ अली साहब के अज़ाख़ाने मुन्नाकिद की गई.

By nit

Exit mobile version