असमाजिक तत्वों ने पंचायत की दीवारों पर नोट लेकर वोट देने वाले मतदाताओं की भ्रामक सूची की चस्पा, आधा सैकड़ा मतदाताओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जांच की मांग करते हुए दोषियों पर की कार्रवाई की मांग | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

असमाजिक तत्वों ने पंचायत की दीवारों पर नोट लेकर वोट देने वाले मतदाताओं की भ्रामक सूची की चस्पा, आधा सैकड़ा मतदाताओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जांच की मांग करते हुए दोषियों पर की कार्रवाई की मांग | New India Times

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को नोट बांट कर वोट खरीदने का चलन के दुष्परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत क्षेत्र में पैसा लेकर वोट देने वाले मतदाताओं के नाम उजागर होने लगे हैं. पंचायतों में नामजद सूचियां चस्पा की जा रही हैं जिसमें पैसा लेने वाले मतदाताओं को भ्रष्ट एवं मक्कार बताया जा रहा है जिससे होने वाले विवाद पुलिस थाने पहुंच रहे हैं।

असमाजिक तत्वों ने पंचायत की दीवारों पर नोट लेकर वोट देने वाले मतदाताओं की भ्रामक सूची की चस्पा, आधा सैकड़ा मतदाताओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जांच की मांग करते हुए दोषियों पर की कार्रवाई की मांग | New India Times

ज्ञात हो कि गत दिवस पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की सूचियां जारी होने के बाद अब मतदाताओं को पैसा बांटने की सूचियां सार्वजनिक रूप से जारी होने लगी हैं। ताजा मामला देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत झुनकु में देखने को मिला जहां अज्ञात लोगों ने जगह-जगह मतदाताओं के नाम और उनके सामने लिए गए पैसे की राशि वाली सूचियां सार्वजनिक तौर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र में चस्पा कर दी गई हैं। साथ ही मतदाताओं के मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप पर भी भेज दी गई हैं। जब इस बात की जानकारी नामजद मतदाताओं को लगी तो उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया और ग्राम पंचायत झुनकू के करीब 50 से अधिक मतदाता महिला पुरुष बच्चों को लेकर शनिवार की रात्रि करीब 10:00 बजे पुलिस थाना में पहुंचे और उनके परिवारों के नाम और मतदाता सूचियों में लिखी गई उनके नाम के साथ राशि को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। ग्राम पंचायत की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से वोट देने की एवज में पैसे नहीं लिए हैं और उनके नाम की सूचियां जगह जगह चस्पा की गई हैं और उनके परिवारों को बदनाम किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही होना चाहिए.

असमाजिक तत्वों ने पंचायत की दीवारों पर नोट लेकर वोट देने वाले मतदाताओं की भ्रामक सूची की चस्पा, आधा सैकड़ा मतदाताओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जांच की मांग करते हुए दोषियों पर की कार्रवाई की मांग | New India Times

देर रात्रि में सभी महिला और पुरुष मतदाताओं ने थाना प्रभारी देवरी को लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं झुनकु वार्ड की महिलाओं ने बताया कि पैसे लेने वाली सूची में शरारती तत्वों द्वारा मृत व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं जिससे हम सभी लोग मानसिक रूप से आहत हैं। इसके अलावा सूची में झुनकु वार्ड के मतदाताओं को भ्रष्ट और मक्कार भी बताया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि झुनकु पंचायत की महिलाओं और पुरुष मतदाताओं ने उनके नाम की सूचियां और पैसा लेने के संबंध में शिकायत की है और सूचियां चस्पा कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है जिस पर जांच की जाएगी और शरारती तत्वों पर कार्यवाही की जाएगी।

By nit

Exit mobile version