मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कुछ समय पहले विपिन कहार जो की नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी व रेलवे कर्मचारी हैं का मोबाइल गुम गया था जो नगर के वार्ड क्रमांक 16 निवासी इकबाल खान को मिला. इकबाल खान को गुम हुए मोबाइल की सूचना मिलने पर उनके द्वारा तुरंत मोबाइल को लौटा दिया गया जिससे गुम हुए मोबाइल के मालिक ने इकबाल खान का आभार व्यक्त किया.
इस घटनाक्रम से आम इंसान को सीख मिलती है कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है, लोगों को इससे सीख लेना चाहिए, जिस किसी का सामान मिले और सूचना आए तो उन्हें तत्काल दे देनी चाहिए. गुम हुए मोबाइल के मालिक ने बताया कि मेरा ओप्पो का फोन जो की गाड़ी चलाते समय रखा हुआ था और अचानक स्लिप हो गया मुझे पता नहीं चला जिसके बाद मैं हैरान परेशान होता रहा जिसके बाद मैंने नंबर पर कॉल किया तो इकबाल खान द्वारा फोन उठाकर कहा गया कि मोबाइल मेरे पास है और आकर लेकर जाएं।
