टॉयलेट पिलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

टॉयलेट पिलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

युवक के साथ मारपीट कर टॉयलेट पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

8 जुलाई को इफ्तेखार उसके दोस्त ज़ही खाँ को सुखदेव, राजू, बलविंदर और जीता ने मारपीट की थी मारपीट के बाद टॉयलेट पिलाने का आरोप जिसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया गया, इफ्तेखार की तहरीर पर पुलिस ने 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया.ं
धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में उ0 नि0 अमित चौहान, हे0 कां0 राजपाल सिंह, सरोज शंकर, अभिषेक यादव, गौरव धीमान, राहुल कुमार आदि पुलिस टीम ने रविवार को सुखदेव, बलविंदर और राजू को दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी जीता अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

एक दूसरे के खेत में जानवर जाने से दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा है, कई बार मारपीट हो चुकी है लेकिन कोई भी पक्ष पुलिस के पास नहीं गया. सुखदेव पक्ष को इफ्तेखार द्वारा मारा पीटा गया था बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की और बदला लेने की ठान ली, 8 जुलाई को मारपीट कर टॉयलेट पिलाकर कर अपना बदला पूरा कर लिया।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट कर अशोभनीय कृत्य करने वाले राजू उर्फ राजवीर, कलबिंदर, सुखदेव उर्फ सोनू ककरा कला नदी पार को मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया, इनका एक साथी जीता फरार है जिस को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इफ्तेखार के द्वारा कुछ दिन पहले सुखदेव के साथ मारपीट की गई थी मगर उसने पुलिस कंप्लेंट ना कर बदला कर लेने की ठान ली, इफ्तेखार को घेर कर मारपीट अशोभनीय कृत्य के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, फरार साथी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article