अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बजट 100 करोड़ रुपये करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, बजट 62 करोड़ से घटाकर 2016 में 22 करोड़ किया और अब 9.25 करोड़ रह गया | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बजट 100 करोड़ रुपये करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, बजट 62 करोड़ से घटाकर 2016 में 22 करोड़ किया और अब 9.25 करोड़ रह गया | New India Times

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बजट को 100 करोड़ करने की मांग को लेकर सईद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि 2016 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बजट 62 करोड़ से घटाकर 22 करोड कर दिया गया, उसके बाद 16 करोड कर दिया गया और अगले सत्र में यह बजट 14 करोड़ कर दिया गया सन 2021- 2022 के बजट में यह बजट 10 करोड़ कर दिया गया और इस सत्र में इसका बजट 9 करोड़ कर दिया गया है.

अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला इकाई मांग करती है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का बजट बढ़ाकर 100 करोड़ किया जाए. यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तावित एएमयू के पांच कैंपसों में सिर्फ मुर्शिदाबाद, किशनगंज और मल्लपुरम ही चल रहे हैं और इनकी भी आर्थिक स्थिति खराब है. इन तीनों कैम्पसों को पर्याप्त बजट मोहिया कराया जाए और महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में इसके प्रस्तावित कैंपसों को शुरू किया जाए।

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि मौजूदा, वाइस चांसलर का टाइम पूरा हो चुका है, नए वाइस चांसलर की नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए, शिक्षकों के रिक्त पदों को भीजल्द भरा जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article