जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम की हुई घोषणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किये गए निर्वाचन प्रमाण पत्र | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम की हुई घोषणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किये गए निर्वाचन प्रमाण पत्र | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 हेतु 15 जुलाई, को जिला पंचायत सदस्य पद हेतु जिला मुख्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सारणीकरण तथा परिणाम की घोषणा का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत के 14 वार्ड के 14 पद हेतु निर्वाचन प्रमाण पत्र की घोषणा कर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

उपस्थित जिला पंचातय सदस्य अकमालसिंह डामोर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04, विजय भाबर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05, श्रीमती शांति राजेश डामोर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07, श्रीमती रमिला भूरिया निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10, विक्रम मेडा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शेष के अनुपस्थित होने के कारण निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण नहीं किया गया। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 गीता चौहान अमरसिंह चौहान संदला कल्याणपुरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 बहादुर हटिला/नानजी हटिला भोयरा करडावद, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 हर्षित वालसिंह बलोला बडी रजला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 शैलेन्द्र सोलंकी/देवचंद्र सोलंकी समोई राणापुर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सोनल जसवंत सिंह भाबर खजुरी थांदला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 रेखा निनामा/भुरजी निनामा, कुकडीपाडा थांदला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 ममता बहादुर हटिला सजेली मालजी साथ मेघनगर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 अन्नु पति अजमेरसिंह भूरिया मोहनकोट पेटलावद, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 ललिता कृष्णपालसिंह गंगाखेडी पेटलावद को उपस्थित होने पर प्रदान किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम की हुई घोषणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किये गए निर्वाचन प्रमाण पत्र | New India Times

पॉलिटेक्निक कॉलेज में कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित था। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक एस.एस.राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल.कुर्वे, एडीएम एस.एस.मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुनिल कुमार झा, एसडीएम झाबुआ एल.एन.गर्ग, तहसीलदार आशिष राठौर, जिला योजना अधिकारी श्रीमती तारणी जोहरी, एसडीओपी सुश्री बबिता बामनिया, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज गिरिश गुप्ता, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह, सारणीकरण के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन के द्वारा नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version