अवैध रेत परिवहन को लेकर थाना प्रभारी व दैनिक भास्कर के पत्रकार के बीच बातचीत का आडियो वाइरल होने पर थाना प्रभारी निलंबित, दोषी पत्रकार पर भी कार्रवाई की मांग | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​अवैध रेत परिवहन को लेकर थाना प्रभारी व दैनिक भास्कर के पत्रकार के बीच बातचीत का आडियो वाइरल होने पर थाना प्रभारी निलंबित, दोषी पत्रकार पर भी कार्रवाई की मांग | New India Timesदैनिक भास्कर के पत्रकार और देहात थाना प्रभारी के बीच अवैध रेत परिवहन को लेकर हुई बातचीत का एक आडियो सामने आया है। 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक आडियो वाइरल हुआ था। इस ऑडियो में भास्कर के ब्यूरो चीफ और देहात टीआई शेर सिंह के बीच लंबी बातचीत है। जिसमें टीआई कह रहा है कि आपके रिपोर्टर आकाश द्वारा कई रेत के वाहनों को पास कराया जाता है और वह यह भी स्वीकार करता है कि इसकी जानकारी माइक 1 को भी है। इस ऑडियो के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। 

इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का कहना है कि यह करवाई किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि इसमें जितना दोष टीआई का है उतना ही माइक 1 का भी है। इसलिए सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं भास्कर संस्थान ने अब तक अपराधियों का सहयोग करने और रेत का अवैध परिवहन करवाने वाले पत्रकार पर करवाई नहीं की है। 

कुछ पत्रकारों कहना है कि पत्रकार संघ और सामाजिक संघठनों को भी उक्त पत्रकार पर कार्रवाई न करने को लेकर भास्कर संस्थान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करना चाहिए। साथ ही उक्त पत्रकार का सामूहिक बहिस्कार भी करना चाहिए। तभी हम पत्रकारिता पर लगे इस बदनुमा दाग को धो पाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version