कक्षा 8 की पूरक परीक्षा अगस्त के प्रथम सप्ताह में होगी आयोजित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कक्षा 8 की पूरक परीक्षा अगस्त के प्रथम सप्ताह में होगी आयोजित | New India Times

प्रधानाचार्य महेश कुमार मंगल ने बताया कि नियमानुसार कक्षा 8 परीक्षा के ऐसे परीक्षार्थी जो पूरक परीक्षा के योग्य घोषित हुए हैं, अगर वह पूरक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए या सम्मिलित होने के पश्चात यदि E ग्रेड प्राप्त करते हैं, तो वे अगली कक्षा में क्रमोन्नत नहीं होंगे। अतः सभी संस्था प्रधान ऐसे बच्चों को इस आशय की जानकारी दे दें। अनिल शर्मा जिला परीक्षा प्रभारी कक्षा 8 परीक्षा डाइट धौलपुर ने बताया कि कक्षा 8 की पूरक परीक्षा अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी। इसके लिए पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर द्वारा आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है, जिसे पूरक परीक्षा के पात्र परीक्षार्थियों के द्वारा भरा जाना है, तथा इसके साथ इंटरनेट से डाउनलोड की गई अंक तालिका संलग्न करनी है, तथा उनके संस्था प्रधानों द्वारा इस आवेदन पत्र को प्रमाणित करना है और इसकी भली प्रकार जांच करनी है। इसके पश्चात आवेदन पत्रों को डाइट में शनिवार 18 जुलाई 4 बजे तक आवश्यक रूप से जमा कराना है, ताकि समेकित रूप से सूचना पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर को पहुंचाई जा सके, इस संबंध में दिनांक 13 जुलाई को शिक्षा निदेशालय में जिले के समस्त प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया जा चुका है, तथा परीक्षा की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा चुका है, अतः सभी संस्था प्रधान जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अंतिम दिनांक तक आवश्यक रूप से आवेदन जमा करा दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article