मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 नंबर 3 के निवासी मोहम्मद रमजान मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैंने पंच का चुनाव वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ा था पर चुनाव में पीठासीन अधिकारी की लापरवाही उजागर हुई. वार्ड नंबर 2 में 63 मतदाता हैं 11 मतदाता बाहर रहते हैं जिसमें मोहम्मद महमूद भी वार्ड नंबर 2 से पंच के लिए लड़ रहे थे.

मोहम्मद महमूद को 30 वोट मिले रमजान मंसूरी को 24 वोट मिले एवं एक वोट फाल्ट डाला है पर टोटल बोर्ड की गिनती शाम को जब पीठासीन अधिकारी की सील साइन किए वाला पत्र मुझे मिला तो उसमें टोटल 55 वोट डले बता रहे हैं पर उस में 52 वोट डाले हुए हैं वार्ड नंबर 2 से इसकी जानकारी के लिए आवेदन तहसील ऑफिस में मैंने री ओपन के लिए तहसील ऑफिस बाबू को दे दिया हूं इसकी गंभीरता से जांच की मांग रमजान मंसूरी द्वारा की गई है.
