कलेक्टर, एसपी और निर्वाचन प्रेक्षक लगातार कर रहे हैं मतदान केंद्रों का भ्रमण, नगर परिषद मेघनगर में चल रहा है शांतिपूर्वक मतदान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर, एसपी और निर्वाचन प्रेक्षक लगातार कर रहे हैं मतदान केंद्रों का भ्रमण, नगर परिषद मेघनगर में चल रहा है शांतिपूर्वक मतदान | New India Times

झाबुआ जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल. कुर्वे, अपर कलेक्टर श्री एस. एस. मुजाल्दा आज मतदान शुरू होने के बाद नगरीय निकाय मेघनगर क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जिला कलेक्टर ने जहां मतदान दलों से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस अमले से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और उनसे हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्री एस.एस. राठौर द्वारा मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सभी स्थानों पर निर्वाचन शांति पूर्ण संपन्न हो रहा है। कहीं से अब तक किसी प्रकार की कोई घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

कलेक्टर, एसपी और निर्वाचन प्रेक्षक लगातार कर रहे हैं मतदान केंद्रों का भ्रमण, नगर परिषद मेघनगर में चल रहा है शांतिपूर्वक मतदान | New India Times

श्री मिश्रा ने मतदान केन्द्रों पर विजिटर रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये एवं एक वृद्धजन की सहायता हाथ पकड कर निर्वाचन बुथ तक ले गये एवं आदर्श मतदान केन्द्र का भी अवलोकन किया। मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान आदर्श मतदान केन्द्र पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सेल्फी पॉइट पर सेल्फी ले कर मतदाताओं को जागरूक किया।

कलेक्टर, एसपी और निर्वाचन प्रेक्षक लगातार कर रहे हैं मतदान केंद्रों का भ्रमण, नगर परिषद मेघनगर में चल रहा है शांतिपूर्वक मतदान | New India Times

प्रातः 7 बजे से दोपहर 02 बजे तक 70 प्रतिशित मतदान हो चुका था। वर्तमान में मतदान सायः 5 बजे तक चलेगा।

नगर परिषद मेघनगर में कुल मतदाता 9694 है जिसमें पुरूष 4804 एवं महिला 4888 हैं!

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति द्वारा सतत भ्रमण कर मतदान दलों का उत्साहवर्धन किया एवं आम नागरीको से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article