गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जनसामान्य को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उददेश्य से 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ संचालित किया जाएगा। जिसके तहत जिले में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों में नागरिकों द्वारा राष्टीय ध्वज फहराया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुमार ने शासन के 11 से 17 अगस्त तक आयेाजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हएु बताया कि शासन का इस अभियान के आयोजन के पीछे मुख्य मकसद जनसामान्य को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं देश को आजाद कराने वाले अमरवीर शहीदों केा याद करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 15 अगस्त को प्रत्येक घर में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा। इसके जानकारी विभिन्न माध्यमों से लोगों को दी जाए।
अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालय के साथ-साथ अपने घरों में भी ध्वजारोहण भी करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनसामान्य के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, अशासकीय संगठनों एवं समाज के सभी वर्गो केा स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण हेतु प्रेरित करना है।
कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान को जनअभियान बनाना है, जिससे समाज के सभी वर्गो की सहभागिता हो एवं लोग पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण करें। उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण करने तत्काल बाद पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय गान भी हो।
आओ बनाए अपना झंडा नवाचार जिले में
कलेक्टर ने कहा कि लोगों को जिले में आओ बनाए अपना झंडा नवाचार कर विशेषकर मां बहिनों को स्वयं द्वारा तिरंगा बना कर फहराने हेतु प्रेरित भी करें।
