पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर 70 लाख रुपये का चरस किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर 70 लाख रुपये का चरस किया बरामद | New India Times

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 70 लाख रुपए का चरस बरामद किया है।

बृजेश कुमार सिंह चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रांजल सिंह यादव हेड कांस्टेबल मिर्जा बेग दिलीप कुमार मोहित कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा मिशन फील्ड मैदान स्थित पेड़ के नीचे चबूतरे के पास से शहनवाज़ पुत्र सिद्दीक निवासी मोहल्ला मोहम्मद सही चौक कोतवाली को किया गिरफ्तार जिसके पास से 340 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद कर भेजा जेल।

बृजेश कुमार चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर शाहनवाज को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 340 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹70 लाख बताई जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त पर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article