मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने गुलशन की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी | New India Times

अबरार अहमद खान/कुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने गुलशन की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी | New India Times

मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले से सोशल मीडिया पर कल जैसे ही अपने भाई का शव लेकर बैठे 8 वर्षीय बच्चे गुलशन का विडियो वायरल हुआ उसको देखकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मध्यप्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को निर्देश दिए, चौकसे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार पीड़ित परिवार से बात कर गुलशन की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, जिसकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी तारीफ करते हुए कहा “आशू चौकसे को व नीरज कुंदन को हार्दिक बधाई। बहुत नेक काम किया आपने”

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने ट्वीट कर कहा कि “ऐसे दृश्य देखकर कलेजा फट जाता है।
जीवन व्यर्थ लगता है वाइरल वीडियो में दिख रहा बालक गुलशन जिसके लिए शिक्षा ही वो जरिया है जिससे भविष्य बेहतर किया जा सकता है। इसलिए मध्यप्रदेश एनएसयूआई इस बालक की स्कूली शिक्षा का जिम्मा लेती है और हर संभव सहायता हम हमारी तरफ से देंगें”
रवि परमार ने बताया कि मुरैना एनएसयूआई के कार्यकर्ता रोहित ने तत्काल गुलशन के घर पर पहुंच कर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे से फोन पर बात करवाई और परिवार को तत्काल राशन एवं जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई ।

आशुतोष चौकसे ने मुरैना प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि जिस तरह जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही हैं प्रशासन शिवराज सरकार की तरह गुंगा बहरा हो चुका “जैसा शासन वैसा प्रशासन” जोकि संविधान के विरुद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article