सोशल मीडिया पर किसी धर्म, जाति या समुदाय के विरूद्व अनर्गल टिप्पणी या पोस्ट शेयर करने से बचें, अफवाह व भ्रमक पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: एसपी धर्मेन्द्र सिंह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सोशल मीडिया पर किसी धर्म, जाति या समुदाय के विरूद्व अनर्गल टिप्पणी या पोस्ट शेयर करने से बचें, अफवाह व भ्रमक पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: एसपी धर्मेन्द्र सिंह | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आई पी एस द्वारा जन सामान्य से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी धर्म जाति या समुदाय के विरूद्व अनर्गल टिप्पणी या पोस्ट शेयर करने से बचें। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों व भ्रामक प्रचार पर ध्यान नहीं देवें जिला पुलिस सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी रख रही है साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट या टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस द्वारा विधि अनुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी किसी भी व्यक्ति को गलत टिप्पणी की जानकारी मिलती है तो स्थानीय पुलिस को सूचित कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें एवं शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन को यह सूचित किया जाता है कि ग्रुप में किसी भी तरह की आपत्तिजनक एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडने की कोशिश करने वाली टिप्पणी आये तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देगें ऐसा नहीं करने पर ग्रुप के एडमिन के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article