मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने बुरहानपुर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ अंसारी के लिए मांगा वोट, आम सभा को किया संबोधित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने बुरहानपुर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ अंसारी के लिए मांगा वोट, आम सभा को किया संबोधित | New India Times

बुरहानपुर में 6 जुलाई 2022 को संपन्न होने जा रहे नगरीय निकाय के चुनाव की सरगर्मियां अब पूरे शबाब पर हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा 2 जुलाई को बुरहानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करके एवं युवाओं में जोश भरने के बाद 3 जुलाई 2022 को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बुरहानपुर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ इस्माइल अंसारी को विजयी बनाने के लिए स्थानीय गुलमोहर मार्केट में एक सभा को संबोधित किया और मंच के माध्यम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ इस्माइल अंसारी को विजई बनाने की अपील की। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद पर वार करते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए दौरा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में अपनी बात रखी और कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ इस्माइल अंसारी सहित 48 वार्ड पार्षदों को विजयी बनाने की अपील की।मंच पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण सुभाष यादव, पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, शाह परवेज़ सलामत सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, कांग्रेस युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर, विश्वजीत सिंह ठाकुर, इस्माईल अंसारी, पूर्व निगम अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा,रिंकु टांक मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के बुरहानपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर ठाकुर परिवार की ओर से ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, उनके भतीजे युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर, विश्वजीत सिंह ठाकुर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ का स्वागत करने पर कमलनाथ का चेहरा चाचा भतीजे की जोड़ियां देखकर खुशी से खिल उठा। ठाकुर परिवार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी द्वारा दी गई जवाबदारी को प्राथमिकता से निभाने की बात से अवगत कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article