वोटिंग के दौरान यदि बारिश हुई तो टेंट या मतदान भवन में होगी बैठने की व्यवस्था | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वोटिंग के दौरान यदि बारिश हुई तो टेंट या मतदान भवन में होगी बैठने की व्यवस्था | New India Times

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दौरान यदि बारिश हुई तो टेंट या भवन में बैठने के लिए व्यवस्था होगी। बारिश में निकाय चुनाव का मतदान कराना अब अफसरों के लिए बड़ी चिंता बन चुका है। नगरीय सीमा में 1169 पोलिंग बूथ हैं जिनमें सौ सौ बूथों की कार्ययोजना बनाकर अलग अलग अफसरों को जिम्मा दिया जा रहा है। पाेलिंग बूथ के बाहर वाटर प्रूफ टेंट लगाया जाएगा और बूथ के आसपास के भवन भी लिए जाएंगे। इन भवनों में बारिश के दौरान मतदाता रूक सकेगा। वहीं कुर्सियों का भी इंतजाम किया जा रहा है जिससे बारिश बंद होने के इंतजार में आने वाला मतदाता बैठ सके। वहीं पोलिंग बूथों पर पहुंच मार्ग को लेकर भी रिव्यू किया जा रहा है जिससे जलभराव की स्थिति में मतदाता को किसी तरह की परेशानी न आए। नगर निगम सहित अफसरों को इसके लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगरीय निकाय चुनाव के तहत छह जुलाई को ग्वालियर में मतदान होना है। शहरी क्षेत्र में 1169 मतदान केंद्रों पर बारिश के कारण परेशानी न आए इसको लेकर फोकस है। ग्वालियर में मानसून की घोषणा हो चुकी है और छह जुलाई को भी बारिश होने की संभावना है। इसी कारण अब बेबाधा मतदान कराना अफसरों की पहली प्राथमिकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद भार्गव ने बताया कि मतदान दलों को सामग्री सुरक्षित रखने के लिए पालीबैग दिए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर व्यवस्था के लिए एसडीएम स्तर के अफसर कार्य कर रहे हैं।नगर निगम चुनाव में अधिकतर सरकारी व निजी स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है। बारिश के कारण पोलिंग बूथ के कमरे के अलावा हर मतदान केंद्र के स्कूल भवन के पूरे कमरों को खुलवा दिया जाएगा। बारिश के दौरान अगर मतदाता आते हैं तो वे इन कक्षों में इंतजार कर सकेंगे। इसके अलावा जो बिना स्कूल वाले मतदान केंद्र हैं उनके आसपास के भवनों को अधिग्रहीत कर लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article