बाह्य प्रतिमा नहीं अंतरमन का सुधार आवश्यक: प पु श्री संवेगनिधीश्री म.सा. जी | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बाह्य प्रतिमा नहीं अंतरमन का सुधार आवश्यक: प पु श्री संवेगनिधीश्री म.सा. जी | New India Times

हम सब भगवान महावीर के अनुयायी हैं इसलिए भेदभाव का भाव गलत है. समाज में आज जो अलग अलग पंथ हैं वह नहीं होने चाहिए. हमें आइने में हमारा बाह्यरूप देखने के बजाये अंतरमन में सुधार करना चाहिए, ऐसा संदेश प पु संवेगनिधीश्री म सा जी ने अपने प्रवचन में दिया. चातुर्मास पर्व आरंभ के पावन अवसर पर प पु म. सा. जी का आज जामनेर में हार्दिक आगमन हुआ.

बाह्य प्रतिमा नहीं अंतरमन का सुधार आवश्यक: प पु श्री संवेगनिधीश्री म.सा. जी | New India Times

सुपारी बाग के कोठारी भवन से सकल जैन समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका समापन गुरुगणेश नगर महावीर भवन में किया गया. शोभायात्रा में अहमदाबाद, मुंबई, इंदौर, धुलिया, कोल्हापुर, जलगांव, भुसावल, अमलनेर, औरंगाबाद, मुक्ताई नगर से जैन संघ के घटक शामिल हुए. ओसवाल जैन संघ संघपति ईश्वर कोठारी, उपाध्यक्ष ईश्वर धारीवाल, सचिव पुखराज डांगी, संदीप ललवाणी, महेंद्र नवलखा, ईश्वर साबद्रा ने समारोह प्रबंधन किया. प्रफुल्ल लुंकड़, कमलेश चोपड़ा, दीपक कालावडीया, नीलेश भंडारी, प्रफुल्ल बोहरा, धर्मेंद्र भूरट, विमल छाजेड़, दिनेश ललवाणी, विनोद बोहरा, सचिन चोपड़ा तथा जैन सोशल ग्रुप ने समाजकार्य में अपना योगदान दिया. शोभा यात्रा में जैन समाज के तमाम प्रतिष्ठित महानुभाव शामिल हुए. विदित हो कि 12 जुलाई से चातुर्मास आरंभ होने जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version